हिमाचल के मुख्यमंत्री आम जनता से सप्ताह में 2 दिन करेंगे मुलाकात, इस दिन व समय……
HNN/ शिमला
हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता की सुविधा के लिए सप्ताह में 2 दिन आम जनता से मुलाकात करेंगे। यह जानकरी प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज शनिवार को दी।
उन्होंने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक सीएम सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात कर सकती हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में सीएम सुक्खू से मिल सकते हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं।
