Loading...

हिमाचल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अंबेश उपमन्यु निलंबित

Ankita • 5 Jul 2024 • 1 Min Read

हरियाणा के सीपीएमजी एसएफएच रिजवी को सौंपा हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (सीपीएमजी) अंबेश उपमन्यु पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें वित्तीय अनियमितता को लेकर उपमन्यु के खिलाफ प्रारंभिक जांच चल रही थी।

जांच में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। नई दिल्ली स्थित डाक निदेशालय ने उपमन्यु को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन पर हुई इस कार्रवाई से राज्य डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले की अब विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल के पद पर कुछ माह पूर्व ही उपमन्यु की नियुक्ति हुई है। करीब 14 वर्ष पहले भी उपमन्यु हिमाचल में बतौर निदेशक सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद वह गुजरात के अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के आगरा में भी रह चुके हैं।