Loading...

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में अब 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं देंगे रेजिडेंट डॉक्टर

Ankita • 23 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अब रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए सरकार ने काम के घंटे निर्धारित किए हैं। बता दें अब रेजिडेंट डॉक्टरों को सिर्फ 12 घंटे की ही ड्यूटी देनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक, अभी तक आईजीएमसी, चमियाना, टांडा समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सक 36-36 घंटे तक ड्यूटी करते हैं।

ज्यादा काम को लेकर डॉक्टरों पर मानसिक रूप से बोझ बना रहता था। इसी वजह से अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टर अब 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं देंगे। इसमें ऑन काल ड्यूटी भी शामिल होगी। सरकार की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं आदेश संबंधी कॉपी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य को भी भेजी गई हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नए रोस्टर के हिसाब से रेजिडेंट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके अलावा सरकार ने नए आदेशों में यह भी स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के लिहाजा से शाम 7:00 बजे से पहले ही रेजिडेंट डॉक्टर की ड्यूटी चेंज हो जानी चाहिए।