HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले मेधावियों को लैपटॉप दिए जायेगे। मेधावियों को पहली बार आधुनिक तकनीक वाले 41,550 रुपये की कीमत वाले लैपटॉप दिए जाएंगे। सरकार ने डेल कंपनी के आई थ्री प्रोसेसर और 14 इंच स्क्रीन वाले विंडो 10 लैपटॉप देने का फैसला लिया है। इसमें चार जीबी की रैम होगी, जिसे स्लॉट के माध्यम से 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसकी हार्ड डिस्क ड्राइव एक टेरा बाइट (टीबी) की होगी।
प्रदेश के 55 स्थानों पर आज लैपटॉप का आवंटन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 स्कूलों में मेधावियों से इस दौरान संवाद भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2,900 मेधावियों को लैपटॉप देंगे। मंडी के पड्डल मैदान में लैपटॉप वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा के 4,500, बाहरवीं कक्षा के 4,500 और स्नातक स्तर के 1,000 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना में शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





