लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने रेडक्रॉस भवन का किया दौरा

Ankita | 20 फ़रवरी 2023 at 10:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बार्नस कोर्ट स्थित रेडक्रॉस भवन का दौरा किया। राज्यपाल राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने रेडक्रॉस की गतिविधियों को और बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में रेडक्रॉस का सदैव ही बहुमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की गतिविधियों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना चाहिए ताकि ज़रूरतमंद और पात्र लोगों को सहायता प्रदान की जा सके। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इससे पहले, राज्यपाल के सचिव एवं राज्य रेडक्रास के महासचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।  राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा के अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]