Loading...

हिमाचल के राशन डिपुओं में इस दिन से लागू होंगी आटा-चावल की नई दरें….

Ankita • 22 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब आटा-चावल खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को डिपुओं में आटा 9:30 रुपये से प्रतिकिलो मिल रहा है। इसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलो, चावल 10 रुपये से बढ़ाकर 13 रुपये किया गया है।

वहीं प्रदेश के बीपीएल (35 किलो राशन, प्रति व्यक्ति पांच किलो) वाले उपभोक्ताओं को चावल 6.85 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किलो और आटा 7 रुपये से बढ़ाकर 9.30 रुपये किलो मिलेगा। हिमाचल के राशन डिपुओं में आटा-चावल की नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से सभी जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में करीब साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें से साढ़े 12 लाख के करीब एपीएल उपभोक्ता हैं, जबकि अन्य आईआरडीपी और करदाता हैं। बता दें करीब 15 साल बाद आटा-चावल के दाम बढ़ाए गए हैं।