Loading...

हिमाचल के लिए आज खास दिन, मोदी करेंगे इलेक्ट्रिक हाइड्रोलिक सुन्नी प्रोजेक्ट डैम का शिलान्यास

Ankita 4 Mar 2024 Edited 4 Mar 1 min read

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बद्दी में करेंगे सी-पेट संस्थान का उद्घाटन

HNN/ शिमला

शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष दिन है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इलेक्ट्रिक हाइड्रोलिक सुनी प्रोजेक्ट डैम का शिलान्यास करने जा रहे हैं जबकि इसके अतिरिक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बद्दी में बनकर तैयार हुए सी-पेट संस्थान का आज लोकार्पण करेंगे।

सांसद सुरेश कश्यप आज नाहन के ऐतिहासिक चौहान मैदान में नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाने के पश्चात मीडिया से रूबरू हो रहे थे। सुरेश कश्यप ने कहा कि नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का आज देश भर में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भाग ले रही है।

केंद्र के मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस देश में पास कर महिलाओं को सच्चा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देकर मोदी सरकार ने महिलाओं को समाज में आगे लाकर खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है अनेकों वीर-वीरांगनाएं इस देश में हुई है जिन्होंने देश की उन्नति तरक्की व विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल के लिए खास दिन है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुन्नी इलेक्ट्रिक हाइड्रोलिक प्रोजेक्ट डैम का शिलान्यास करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट 382 मेगावाट का है और 2800 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। जबकि इसके अतिरिक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया बद्दी में बनकर तैयार हुए सि-पेट का उद्घाटन करेंगे । जिस पर 46 करोड़ रूपया खर्च किया गया है।