यहां देखें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई डेटशीट…..
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 3 कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी। बता दें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 3, 5 और 8 की वार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट भी जारी कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें 6 दिसंबर तक चलने वाली ये परीक्षाएं सुबह 9.45 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.00 बजे तक खत्म हो जाएंगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
उन्होंने कहा कि गृह विज्ञान, गायन संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषयों के प्रश्न पत्र बोर्ड द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। स्कूलों को ये प्रश्नपत्र अपने स्तर पर तैयार कर परीक्षा आयोजित करानी होगी।
तीसरी कक्षा की डेट शीट
तीसरी कक्षा का 28 नवंबर को अंग्रेजी, 29 नवंबर को पर्यावरण दिवस, 30 नवंबर को हिंदी और 1 दिसंबर को गणित की परीक्षा होगी।
5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट
वहीं, कक्षा पांच की 28 नवंबर को अंग्रेजी, 29 को हिंदी, 30 को पर्यावरण दिवस और 1 दिसंबर को गणित की परीक्षा होगी। इसके अलावा 8वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 28 नवंबर को होगी।
वहीं, 29 को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 30 को संस्कृत, 1 दिसंबर को गणित, 2 को हिंदी और 4 दिसंबर को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत की परीक्षा होगी। वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषयों का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा विज्ञान विषय की परीक्षा 5 दिसंबर और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





