हिमाचल के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, चिकित्सक हड़ताल पर
HNN/ शिमला
कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और मर्डर मामले को लेकर हिमाचल में सभी डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। महिला डॉक्टर की हत्या व दुष्कर्म मामले में इंसाफ दिलाने के लिए निजी और सरकारी अस्पताल एकजुट हो गए हैं। न्याय की मांग को लेकर चिकित्सक हड़ताल कर रहे है।
अस्पतालों में आने वाले मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिलेगी। केवल आपात स्थिति में आ रहे लोगों को ही उपचार मिल रहा है। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिक भी इसके समर्थन में बंद हैं। बता दें कोई आपात स्थिति होगी तो उस मामले में चिकित्सक सेवाएं देंगे। हड़ताल से प्रदेश भर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हैं।
आईजीएमसी शिमला में शनिवार सुबह न तो ओपीडी चलीं और न ही रूटीन के ऑपरेशन हुए। केएनएच, डीडीयू, चमियाना और जिले के अन्य अस्पतालों में भी यह सेवाएं प्रभावित हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। चिकित्स्कों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।