हिमाचल के सभी प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को तैयार करना होगा आपदा प्लान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय की ने सभी प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को आपदा प्लान तैयार करने को कहा है। इसे सभी स्कूलों को स्कूल सेफ्टी एप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। एप में यह भी जानकारी अपलोड करनी होगी कि स्कूल के कितने शिक्षकों ने आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है और कितनी अध्यापकों और विद्यार्थियों की संख्या है।
यह निर्णय शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर किया गया ताकि आपदा के दौरान समय पर सुरक्षा, बचाव और राहत कार्य किया जा सके। स्कूलों को अपने स्कूल में आपदा के दौरान अपना, विद्यार्थियों का बचाव, प्राथमिक उपचार सहित अन्य आपातकाल व्यवस्था के प्लान को तैयार करना होगा।
इसमें स्कूल में प्रवेश और आपातकाल द्वार की व्यवस्था, आग से निपटने वाले यंत्र, समेत स्कूलों में रखे भारी सामान को रखने की व्यवस्था समेत अन्य कई विषय की जानकारी देनी होगी। इसमें अभी तक प्रदेश भर से 2300 स्कूलों ने जानकारी एप पर अपलोड कर दी है।
