हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों मीडियम में होगी पढ़ाई
HNN/ शिमला
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसका विकल्प बच्चों को दे दिया है। बता दें सरकार ने कक्षा 1 व 2 में अंग्रेजी में पढ़ाई करवाने का निर्णय लिया था। परंतु शिक्षा विभाग ने अब इसमें संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।
प्रदेश के 10300 प्राइमरी स्कूलों में यह नियम सत्र 2024-25 से लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अब यदि बच्चे हिन्दी मीडियम में पढ़ना चाहते हैं तो हिंदी में पढ़ाई कर सकते हैं, और अगर अंग्रेजी मीडियम में पढ़ना चाहते हैं तो अंग्रेजी में पढ़ाई कर सकते हैं।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा-1 और 2 में ही दोनों माध्यमों यानि अंग्रेजी व हिंदी में पढ़ने का विकल्प छात्रों के पास होगा। हर साल इसमे दो कक्षा ऐड होती रहेगी। 2025-26 से दो और कक्षाएं इसमें शामिल की जाएंगी।