लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार : केंद्र पर अनदेखी के आरोप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 2 दिसंबर 2024 at 3:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार हिमाचल के हितों को पूरी तरह अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी भाजपा सांसद भी प्रदेश के हितों का सरंक्षण नही कर पा रहें है जो बहुत ही दुखदाई है।

कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार द्वारा 23 राज्यो को 3296 करोड़ पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिये विशेष सहायता जारी करने की सूची में हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह नजरअंदाज करने पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन राज्य के तौर पर विख्यात हैं, बाबजूद इसके केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार द्वारा इस राज्य को पर्यटन विकास के लिये कोई भी प्रोत्साहन न दिया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राठौर ने कहा कि दो साल पहले प्राकृतिक आपदा के समय भी केंद्र सरकार ने हिमाचल की कोई आर्थिक सहायता नही की और अब पर्यटन विकास को लेकर भी पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश विदेश के लोगों के पहली पसंद हिमाचल है और हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते है। ऐसे में केंद्र सरकार को प्रदेश में पर्यटन विकास के लिये विशेष मदद देनी चाहिए।

राठौर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा से आग्रह किया है कि उन्हें प्रदेश हित मे केंद्र सरकार से इस मामले को उठा कर प्रदेश की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों को भी इस बारे केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, क्योंकि प्रदेश के लोगों ने उन्हें चुन कर केंद्र में प्रदेश के हितों की पैरवी करने व प्रदेश हित के कार्यो को पूरा करने के लिये चुना है न कि प्रदेश के हितों से खिलवाड़ करने को

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]