Loading...

हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, नदी-नालों से दूर रहे लोग

Ankita • 5 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी कुछ दिन और सताएगा। प्रदेश में अभी भी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश के चलते जगह जगह भूस्ख़लन की घटनाएं भी सामने आ रही है। प्रदेश में अभी भी सैंकड़ो मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हुए है।

वहीँ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान किन्नौर और लाहौल स्पीति के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं हुआ है। भारी बारिश के चलते प्रदेश में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।