लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के 750 स्कूलों में शुरू होगी नर्सरी और केजी की कक्षाएं

SAPNA THAKUR | 26 अप्रैल 2022 at 2:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में पहले से ही जहां 4750 स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं चल रही हैं तो वहीं अब इसका दायरा और अधिक बढ़ गया है। जी हां, सोमवार को दिल्ली में प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में 750 और सरकारी प्राथमिक स्कूलों में नर्सरी व केजी की कक्षाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।

यानी अब प्रदेश में 750 और सरकारी प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी। बता दें कि समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) ने केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा था। नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र की मजबूती के लिए केंद्र सरकार ने 950 करोड़ का बजट मंजूर किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]