HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में आज मौसम सफ बना हुआ है। धुप खिलने से लोगों को काफी राहत की साँस मिल रही है। परंतु फिर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में 22 व 23 दिसंबर को आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। बता दें 2 दिन आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी 24 दिसंबर से मौसम साफ रहने के आसार हैं।

