HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही है। बैठक 10:30 बजे सचिवालय में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की गई घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी। इस दौरान 1 जुलाई से 124 यूनिट तक बिजली की खपत करने वालों को बिल जारी नहीं करने की घोषणा को भी मंजूर किया जाएगा।
कैबिनेट में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। तो वही स्वास्थ्य, शैक्षणिक, राजस्व और कई अन्य संस्थानों के स्तरोन्नयन को मंजूरी मिलेगी। कई बजट घोषणाओं को भी स्वीकृति मिलेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





