Loading...

हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह

PARUL • 2 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया।
इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहां एचआरटीसी के सफर को जान सकेंगे।उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अबतक के फैसलों एवं अवार्ड्स को अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग-अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक हैं और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाती हैं।उन्होंने कहा कि निगम के बड़े में इस समय लगभग 3,000 हजार बसों का फ्लीट है. हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश के 70 लाख लोगों की लाइफ लाइन है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति अनुसार बसों को डिज़ाइन करवाया जाएगा।सरकार जल्द ही 300 नई बसों की खरीद करने जा रही है, जिसके लिए टेंडर हो चुका है। इसके साथ-साथ वॉल्वो बसों का सारा फ्लीट भी बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस समय निगम के बेड़े में 24 वॉल्वो बसें हैं. उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर होटल पीटरहॉफ को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।