Loading...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट

Ankita • 23 Jul 2024 • 1 Min Read

पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी…..

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में अब अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट मिलेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को एक बार के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट देने का फैसला किया गया था। अब पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1,226 पदों वाली भर्ती होनी है। अब 18 से 26 वर्ष की उम्र के सामान्य उम्मीदवार, 18 से 28 वर्ष के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), गोरखा और प्रतिष्ठित खिलाड़ी और 20 से 29 वर्ष की उम्र के होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र होंगे।

भर्ती में पहली जनवरी 2024 के आधार पर अभ्यर्थियों की आयु सीमा को गिना जाएगा। कांस्टेबल भर्ती लोकसेवा आयोग के माध्यम से होगी। आयोग को इस बारे में प्रस्ताव भेजा गया है।