HNN / शिमला
हिमाचल में एक ओर जहां व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर सस्ता होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में आज से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी भी हुई है। एक और प्रदेश सरकार जहां लोगों को महंगाई से राहत दे रही है, तो दूसरी ओर लोग पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार भी झेल रहे हैं।
प्रदेश में आज से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिला शिमला में पेट्रोल के दाम 18 पैसे व डीजल के दाम 44 पैसे बढ़े हैं। तो वही , विकासनगर पेट्रोल पंप पर डीजल 83.44 रुपये व पेट्रोल 97.22 रुपये प्रति लीटर, धर्मशाला में पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। डीजल के मूल्य में चार पैसे की बढ़ोतरी हुई है। डीजल 82.34 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह स्पीड पेट्रोल 98.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





