लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल: पेपर लीक मामले में अब नए सिरे से जांच करेंगे सीबीआई, रिकॉर्ड के बाद दस्तावेजों…

PRIYANKA THAKUR | 2 फ़रवरी 2023 at 12:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में सीबीआई अब नए सिरे से मामले की जाँच करेगी। पुलिस एसआईटी की ओर से सौंपे गए रिकॉर्ड के बाद सीबीआई के अधिकारी दस्तावेजों की छंटनी में लगे हुए है। इसमें आरोपियों के नाम और पते वेरिफाई किए जा रहे हैं। सीबीआई पहले उन आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिन्हें दलालों ने यह पेपर दिया था।

इसके बाद प्रदेश और अन्य राज्यों के करीब 27 दलालों से पूछताछ होगी। गौरतलब है कि हिमाचल में 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। 6 मई को यह परीक्षा विवादों के बाद रद्द हो गई। पुलिस और सीआईडी ने मामले दर्ज किए तो 31 मई को पांच आरोपियों की पहली बार गिरफ्तारियां हुईं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

181 लोगों के खिलाफ कांगड़ा, शिमला और मंडी में तीन चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं। पुलिस भर्ती के तार राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि तक जुड़े हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]