लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow/शिमला

कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं के नियमितीकरण पर हिमाचल सरकार से आश्वासन

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। शिक्षकों ने अपनी सेवाओं के नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

24 वर्षों की सेवा के बाद भी अनिश्चितता
सुमन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक पिछले 24 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी सेवाएं नियमित नहीं की गई हैं। संघ ने इस मुद्दे को प्राथमिकता से हल करने की अपील की।

मुख्यमंत्री का सकारात्मक आश्वासन
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि विधि विभाग से परामर्श लेने के बाद उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर और संघ के राज्य समन्वयक अजीत धीमान भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद शिक्षकों को अपनी लंबित मांगों के समाधान की उम्मीद है। संघ ने सरकार के सकारात्मक रुख और शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]