सीएम सुक्खू बोले- अब लोकसेवा आयोग लेगा परीक्षाएं
HNN/ शिमला
पेपर लीक मामले में विवादों में आए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को जांच के बाद भंग कर दिया गया है। अब जो पेपर हो चुके हैं और डॉक्यूमेंटेशन बाकी है, वह हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग करेगा। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में दिल्ली जाने से पहले पत्रकार वार्ता में कहा कि कर्मचारी चयन आयोग में बीते तीन साल से भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे थे और जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसको देखते हुए आयोग को भंग करने का फैसला लिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सुक्खू ने कहा कि जब तक नई भर्ती एजेंसी तय नहीं होती, तब तक राज्य लोकसेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। उन्होंने कहा कि आयोग में निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के स्टाफ की पेपर लीक में संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के अधिकिारियों और जांच एजेंसियों ने चयन आयोग विवाद मामले में तथ्यों को सही पाया और इस आधार पर आज सुबह जब फाइनल रिपोर्ट आई, जिसके बाद फैसला लिया गया कि चयन आयोग जो निलंबित किया है, उसे भंग कर दिया है।
जब तक कोई अल्टरनेट या टेंस्टिंग एजेंसी नहीं बन जाती। कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों को भी सरकार ने सरप्लस पूल में डाल दिया है। उनको ऑप्शन दिया है कि कर्मचारी किस विभाग में जाना चाहते हैं, उन्हें अब सरकार को अपना मनपसंद विभाग बताना होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





