Loading...

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Ankita • 6 Jan 2024 • 1 Min Read

इस दिन तक घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। इस दौरान प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तो कुछ भागों में 3 दिन बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 9 व 10 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है। सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। 11 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं।

उधर, मैदानी क्षेत्रों में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। अगले दो दिनों के दौरान मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर (पांवटा साहिब और धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी और नालागढ़) में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।