हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजीव शकधर ने ली शपथ
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजीव शकधर ने राजभवन शिमला में शपथ ली। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस शकधर देश के वरिष्ठतम न्यायाधीशों में शामिल हैं।
वह 11 अप्रैल 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इससे पहले, प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव के सम्मान में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को 30 मई 2023 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था।