हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित
मेन्स परीक्षा का शेड्यूल भी जारी…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा की छंटनी परीक्षा का परिणाम जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई को किया गया था। आयोग ने मेन्स परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया है।
ये परीक्षा 19 अगस्त से 24 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि एचपीजेएस परीक्षा 2023 की कट ऑफ को अंतिम परिणाम जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।