हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में हेल्पर व टीमेट के भरे जाएंगे इतने पद…
हिमाचल प्रदेश में बिजली उत्पादन 10 फीसदी घटा, नवंबर में ही खरीद शुरू
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में हेल्पर व टीमेट के 1030 पदों पर भर्ती निकली है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 7 पावर हाऊस डिवीजन में 20 पद हेल्पर पावर हाऊस, 50 पद हेल्पर पावर हाऊस इलैक्ट्रीकल, 10 पद हेल्पर एम एंड टी के होंगे।
इसके अलावा टीमेट के 550 पद 53 डिवीजन अंडर ऑप्रेशन विंग में भरे जाएंगे जबकि 69 डिवीजन अंडर ऑप्रेशन विंग में हेल्पर सब स्टेशन के 400 पदों को भरा जाएगा। बता दें जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन भी मांगे जाएंगे।
बिजली बोर्ड में पदों की भर्ती प्रकिया पूरी होने से बोर्ड में रिक्त पदों की वजह से अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों को फील्ड में आ रही कर्मचारियों की कमी भी पूरी होगी और फील्ड में होने वाले कार्यों पर भी तेजी आएगी।