Loading...

हिमाचल प्रदेश में आबकारी विभाग का पुनर्गठन : सीएम सुक्खू की बड़ी घोषणा

PARUL • 16 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आबकारी एवं कराधान विभाग का पुनर्गठन करने की घोषणा की है। इस पुनर्गठन के तहत वस्तु एवं सेवा कर विंग और आबकारी विंग बनाए जाएंगे। इस कदम से विभागीय कार्यों को सुव्यवस्थित करने और लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पड़ोसी राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड ने पहले ही अपने आबकारी व कराधान विभागों को अलग-अलग शाखाओं में पुनर्गठित कर दिया है और अब हिमाचल प्रदेश भी उसी राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुनर्गठन से प्रत्येक शाखा में अधिक केंद्रित दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा, जिससे पूरे राज्य में सार्वजनिक सेवाओं और नियामक कार्यों में बढ़ोतरी होगी।

इसके अलावा, पुनर्गठन के बाद कॉमन पूल में 87 कर्मचारी होंगे, जबकि वस्तु एवं सेवा कर विंग में 718 और एक्साइज विंग में 632 कर्मचारी होंगे। इस पुनर्गठन के साथ ही विभाग के कार्यकुशल और कार्यप्रणाली में सुधार होगा, और जनता को अधिक प्रभावी ढंग से सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी।