Loading...

हिमाचल प्रदेश में इस माह इतने रुपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर……..

By Ankita Published: 2 Sep 2023, 12:57 PM | Updated: 2 Sep 2023, 12:57 PM 1 min read

HNN/ शिमला

केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दामों में कटौती करके लोगों को काफी राहत प्रदान की है। बता दें केंद्र ने घरेलू सिलेंडरके दाम 200 रुपए कम किए है। जिससे अब हिमाचल प्रदेश में भी इस माह घरेलू गैस सिलेंडर 950 रुपए में मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, इस महीने के लिए सिलेंडर 950 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा 55 रुपए होम डिलीवरी का अतिरिक्त शुल्क रहेगा। बता दें कि उपभोक्ताओं को 31.83 रुपए की सब्सिडी बैंक खाते में आएगी। वहीं यह भी बता दें कि व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में 159 रुपए की कटौती की गई है।

बता दें यह व्यावसायिक सिलेंडर डिलिवरी शुल्क के साथ 1,711 रुपये में दिया जाएगा। बता दें कि सरकार पिछले कई दिनों से रसोई गैस कीमतों की समीक्षा कर रही थी। अब कैबिनेट ने बड़ी छूट दे दी है। सरकार के इस फैसले से आम गैस उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।