Loading...

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष 2,000 किलोमीटर सड़कों पर होगी टारिंग

Ankita • 24 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष 2,000 किलोमीटर सड़कों पर टारिंग होगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि हिमाचल में सड़कों की टारिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में सड़क के किनारे डंगे ढह गए हैं, उन्हें भी ठीक किया जाएगा। मौसम साथ देता है तो ज्यादा सड़कों की टारिंग की भी जा सकती है।

टारिंग के समय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फील्ड में तैनात रहने को कहा गया है। अगस्त तक सड़कों को दुरुस्त किया जाना है। सरकार ने टारिंग करने के लिए टेंडर करने के निर्देश दिए हैं। जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशासी अभियंता टारिंग के समय फील्ड में तैनात रहेंगे। टारिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी।