Loading...

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार

NEHA • 4 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इससे इन क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 5, 8 और 9 अक्तूबर को बारिश की संभावना है। इसके अलावा, अन्य दिनों में इन क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान गिर गया है और सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऊना में 36.4, बिलासपुर में 35.2, चंबा में 33.0, कांगड़ा में 32.6, मंडी में 31.0, सोलन में 31.0, नाहन में 30.0, धर्मशाला में 29.6, शिमला में 26.0 और मनाली में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को शिमला में तीन साल बाद और ऊना में सात साल बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ।