हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले आये सामने
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर पुलिस थाना धर्मशाला के तहत जनवरी से 9 सितंबर तक 23 मामलों में 4,84,75,415 रुपये की ठगी हुई है। जांच में सामने आया है कि हिमाचलियों को ठगने वाले ज्यादातर शातिर प. बंगाल और चेन्नई के हैं।
साइबर पुलिस थाना धर्मशाला के तहत हर दिन 12 से 15 ठगी के मामले सामने आते हैं। इन ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच के दौरान अधिकतर मामलों में पश्चिम बंगाल, चेन्नई, राजस्थान और झारखंड के शातिर सामने आए हैं। शातिर हिमाचलियों को ऑनलाइन जॉब, नौकरी, इफ्को डीलरशिप, ऑनलाइन ट्रेडिंग, और ऋण के नाम पर ठग रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति से ऑनलाइन लेन-देन न करें और न ही अपने बैंक खाते की जानकारी साझा करें।