हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम साफ बना रहने के आसार, खिलेगी धुप
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कल से अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 से 20 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। बीते दिनों पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।
राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश के कई भागों में चटकती धुप खिली हुई है, जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। कल से धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।