Loading...

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में सियासी घमासान जारी

PARUL • 19 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में सियासी घमासान जारी है। सीएम सुक्खू के बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को नसीहत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के खिलाफ बयान देते हैं और देश की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन नाम की चीज नहीं है और कांग्रेस के नेता लगातार राष्ट्र विरोधी बयान देकर देश की छवि खराब कर रहे हैं।

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि सीएम सुक्खू ने हिमाचल की सरकार के साथ केंद्र सरकार भेदभाव करने का आरोप लगाया है, जो निराधार है। उन्होंने कहा कि 23 हजार करोड़ हिमाचल के केन्द्र में फसे हुए हैं, लेकिन यह आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि 45852 करोड़ रुपए दो वर्षो में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी और केंद्रीय अनुमान व सहायता के रूप में हिमाचल को मिला है।

भाजपा ने यह भी कहा कि प्रदेश में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर जन आंदोलन चल रहे हैं और सीएम सुक्खू ने इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वामपंथी दलों की तरह कांग्रेस भी इसमें वोट बैंक की राजनीति कर रही है।