Loading...

हिमाचल प्रदेश में जल्द होगी वन वीरों की भर्ती

NEHA • 19 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश वन निगम में जल्द ही 100 वन वीरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए वन निगम ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है और जल्द से जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया है। वन निगम की वन मित्र की तर्ज पर वन वीरों की भर्ती करने की योजना है, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

वन वीर फॉरेस्ट गार्ड के समान कार्य करेंगे और इनकी भर्ती में सभी शर्तें वन मित्र के समान रखी जाएंगी। हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने बताया कि इससे स्थानीय लोगों को घरद्वार पर रोजगार मिलेगा और वन निगम में कर्मचारियों की कमी भी दूर होगी।

वन मित्रों की भर्ती के लिए भी जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें 2061 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वन विभाग ने इसकी भर्ती के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर दी है और अब मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार है।