Loading...

हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी, समदो का न्यूनतम पारा माइनस में पहुंचा

PARUL • 17 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/शिमला

हिमाचल प्रदेश में ताबो, कुकुमसेरी के बाद अब समदो का न्यूनतम पारा भी माइनस में पहुंच गया है। सड़कों पर पानी जमने से ग्रांफू-काजा मार्ग पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ही वाहन चलाने का फैसला लिया गया है।

समदो का न्यूनतम पारा भी माइनस में पहुंचा
शनिवार को 27 डिग्री प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा। ताबो, कुकुमसेरी के बाद अब समदो का न्यूनतम पारा भी माइनस में पहुंच गया है। सड़कों पर पानी जमने से ग्रांफू-काजा मार्ग पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ही वाहन चलाने का फैसला लिया गया है।

कई क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है। 18 से 20 नवंबर तक बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना के कई क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

लाहौल में नदी नालों में पानी जम रहा है
शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहा। रोहतांग दर्रा के आसपास शाम के समय बादल छाए रहे। लाहौल में पड़ रही कड़ाके की ठंड से नदी नालों में पानी जम रहा है। जिला प्रशासन ने सैलानियों को पानी के जमने से नदी-नालों व झरनों के पास न जाने की हिदायत दी है।