Loading...

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…..

Ankita • 25 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में भारी बारिश और जमकर तबाही मचा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज मंगलवार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार और गुरुवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

प्रदेश में 30 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। अब तक भारी बारिश से प्रदेश में 5116 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो गई है। वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है। वहीं भारी बारिश के चलते कुल्लू-मनाली और पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे समेत 600 सड़कें अभी भी बाधित चल रही हैं। जिससे की वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रदेश में 359 बिजली ट्रांसफार्मर ठप है और 324 पेयजल योजनाएं अभी भी बंद पड़ी हुई है।