Loading...

हिमाचल प्रदेश में प्री प्राइमरी स्कूलों में भर्ती होंगे 6297 प्रशिक्षक

NEHA • 26 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में प्री प्राइमरी स्कूलों में 6297 प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों के रूप में की जाएगी। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि इन प्रशिक्षकों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये वेतन मिलेगा।

इन प्रशिक्षकों की भर्ती आउटसोर्स आधार पर की जाएगी। 21 से 45 वर्ष की आयु के बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले हिमाचली भर्ती के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रम में दो वर्ष का डिप्लोमा या नर्सरी में बीएड होना अनिवार्य रहेगा। एक साल का डिप्लोमा करने वाले भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि प्रशिक्षकों को साल में दस माह के लिए ही वेतन दिया जाएगा। दो माह की छुट्टियों की अदायगी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्री प्राइमरी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है।