Loading...

हिमाचल प्रदेश में फिर भूकंप के झटके, कुल्लू और मंडी जिले में दहशत

NEHA • 15 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिलों में मंगलवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 12:02 बजे आए भूकंप से जिलावासी सहम गए। यह दो दिन पहले कुल्लू में भूकंप के बाद दूसरी बार हुआ है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र मंडी में 3.3 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी, जिसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।