हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 29 एचएएस अफसरों के तबादले
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 एसडीएम समेत 29 एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मुख्य सचिव की ओर से तबादलों की सूची जारी की गई।
जितेंद्र सांजटा को एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक सशक्तिकरण विभाग में अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। सुषमा वत्स को निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग में सचिव, नीरज गुप्ता को आईजीएमसी शिमला में अतिरिक्त निदेशक, राकेश कुमार शर्मा को एसी टू डीसी हमीरपुर और ईशा को राज्य बिजली बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
कुल 29 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें कई जिलों के एसडीएम, अतिरिक्त निदेशक, सचिव, कार्यकारी निदेशक और अन्य पदों पर नियुक्ति दी गई है।