HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, और मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 और 29 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। इसके बाद 30 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों में जोगिंद्रनगर में 80 मिमी, पालमपुर में 79.8 मिमी, बैजनाथ में 65 मिमी, पांवटा साहिब में 51.2 मिमी और शिमला में 34.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
शिमला में आज हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। लेकिन जगह-जगह भूस्खलन के चलते राज्य में एक एनएच सहित 48 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा 156 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। सिरमौर जिले में सबसे अधिक सड़कें बाधित हैं। 1 से 27 सितंबर तक राज्य में सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जिनमें बिलासपुर में 32 फीसदी, हमीरपुर में 5 फीसदी, कांगड़ा में 26 फीसदी, किन्नौर में 41 फीसदी, मंडी में 66 फीसदी, शिमला में 32 फीसदी, सिरमौर में 76 फीसदी और सोलन में 31 फीसदी अधिक बारिश शामिल है। हालांकि, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और ऊना में सामान्य से कम बारिश हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




