Loading...

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, 79 सड़कें भूस्खलन से ठप

PARUL • 3 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के कई स्थानों पर 9 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इस बीच, भूस्खलन से 79 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिसमें एक नेशनल हाईवे भी शामिल है। इसके अलावा, तीन पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं और छह बिजली ट्रांसफार्मर व चार जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

शिमला में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुंदरनगर में 21.3, भुंतर में 19.8, कल्पा में 13.0, धर्मशाला में 19.8, ऊना में 22.7, नाहन में 22.4, केलांग में 11.1, पालमपुर में 17.0, सोलन में 20.4, मनाली में 16.7, कांगड़ा में 19.6, मंडी में 21.2, बिलासपुर में 24.0, चंबा में 22.5, डलहौजी में 14.1, कुकुमसेरी में 10.9, धौलाकुआं में 24.6, बरठीं में 24.0, समदो में 15.9, कसौली में 18.2, पांवटा साहिब में 24.0, देहरा गोपीपुर में 25.0, ताबो में 14.0, मशोबरा में 15.4, नेरी में 23.6 और सराहन में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक एक नेशनल हाईवे सहित 79 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। तीन पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं और छह बिजली ट्रांसफार्मर व चार जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं।