Loading...

हिमाचल प्रदेश में मौसम की ताज़ा ख़बर

PARUL • 19 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

हिमाचल के कई जिलों में वीरवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 20 सितंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बुधवार शाम तक 32 सड़कें और 26 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।

जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच करीब 24 घंटे बाद बहाल हुआ। मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और हजारों लोगों ने राहत की सांस ली।