हिमाचल प्रदेश में मौसम की सबसे नई अपडेट : 20 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार से हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। लाहौली की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी।
हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच लाहौल-किन्नौर की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं।शुक्रवार रात प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। शिमला में 50, भुंतर में 23, धर्मशाला में 53, पालमपुर में 68, सोलन में 22, मनाली में 28, कांगड़ा में 46, मंडी में 58, कुफरी में 51 और पांवटा साहिब में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
लाहौल की चोटियों पर शुक्रवार रात बर्फबारी हुई। कुल्लू में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। लाहौल घाटी में अब ठंड बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा के साथ शिंकुला, हनुमान टिब्बा, लदाखी पीक, शिंकुला के साथ बारालाचा दर्रा में भी बर्फबारी हुई है।