Loading...

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ, पारा चढ़ेगा

PARUL • 28 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार को ऊना और हमीरपुर के कुछ इलाकों में बारिश तथा शिमला में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के तीन क्षेत्रों में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।