Loading...

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ, 18 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट

NEHA • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 18 सितंबर को कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही भूस्खलन का दौर शुरू हो गया है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर 35 फीट डंगा ऊंचा भरभरा कर गिर गया।

धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 18 सितंबर को कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 19 से 22 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

प्रदेश में एक से 16 सितंबर तक सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में 78.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष सितंबर में अभी तक 93.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। चंबा, लाहौल-स्पीति और ऊना जिला में सामान्य से कम बादल बरसे। हमीरपुर में सामान्य बारिश दर्ज हुई।