Loading...

हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान प्रदर्शित करने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं

NEHA • 27 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान प्रदर्शित करने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग मंत्री के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों के विधायक शामिल हैं। कमेटी को रिपोर्ट दाखिल करनी है कि स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर राज्य की नीति क्या होनी चाहिए।

नरेश चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बिल्कुल गलत है कि हिमाचल प्रदेश में किसी यूपी मॉडल या योगी मॉडल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अपनी स्थितियां हैं और कमेटी के सुझाव, लोगों के फीडबैक के आधार पर सरकार खुले दिल से इसमें फैसला करने वाली है। हिमाचल प्रदेश में दूसरे राज्यों से काम करने के लिए आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जाएगा, और हिमाचल में सभी का स्वागत है।

उन्होंने यह टिप्पणी उद्योग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के उस बयान के जवाब में दी, जिसमें उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स के नाम प्रदर्शित करने की बात कही थी। नरेश चौहान ने कहा कि हो सकता है कि विक्रमादित्य सिंह ने अपने अधिकारियों से चर्चा की हो, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया है।