हिमाचल प्रदेश में 13 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोकी, यह है वजह……
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में 13 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृति रोक दी गई है। जिसकी वजह यह है कि बच्चो ने आधार नम्बर बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है। अब जब तक छात्र आधार नम्बर को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करेंगे, तब तक उनके खातों में छात्रवृति नहीं डाली जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन विद्यार्थियों को फिलहाल वर्ष 2022-23 की छात्रवृत्ति राशि देने से इनकार कर दिया है।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति के 7,269 विद्यार्थियों और पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत इसी वर्ग के 5,822 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई है। अनुसूचित जाति के प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से ने विद्यार्थी वंचित रह सकते हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पात्र विद्यार्थियों के आधार नंबर जल्द बैंक खातों से जुड़वाने के निर्देश जारी किए हैं।