हिमाचल प्रदेश में 3 एचएएस अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में तीन एचएएस अधिकारियों के तबादले के संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक सचिव आशीष कोहली का प्रदेश परिवहन प्राधिकरण कम अतिरिक्त आयुक्त परिवहन के पद से बदलकर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा लगाया है। अभी उनके पास प्रारंभिक शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार था।
वहीं राज्य विद्युत नियामक आयोग की सचिव छवि नैंटा को संयुक्त सचिव स्टेट कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। तो वहीं अतिरिक्त आयुक्त परिवहन नरेश ठाकुर को सचिव प्रदेश परिवहन प्राधिकरण कम अतिरिक्त आयुक्त परिवहन लगाया गया है।
इसी तरह संयुक्त सचिव स्टेट कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज शिमला सूरी दास नेगी को अतिरिक्त आयुक्त परिवहन (लीड एजेंसी/रोड सेफटी) नियुक्त किया गया है।