Loading...

हिमाचल प्रदेश में 4 दिसंबर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे

PARUL • 29 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में 4 दिसंबर को निजी और सरकारी स्कूलों में नेशनल अचीवमेंट सर्वे होगा। इसके लिए जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। इसमें प्रदेश भर के सभी डाइट प्रधानाचार्य और उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रण को शामिल किया गया है।

एससीईआरटी सोलन में सोमवार को कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर से 52 मास्टर ट्रेनर ने भाग लिया। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण सर्वे की प्रदेश समन्वयक सुनिता कुमारी ने बताया कि कार्यशाला में एनसीईआरटी से डॉ. गुलफाम ने प्रशिक्षण दिया।

इस सर्वे में चयनित स्कूलों में जाकर एनसीईआरटी और परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण सर्वे की ओर से जारी पाठ्य सामग्री के संबंध में गणित और भाषा विषय का सर्वे किया जाएगा। इसके परिणाम के आधार पर परख शिक्षा नीतियों में संशोधन करेगी। राष्ट्र स्तर पर एनसीईआरटी और प्रदेश स्तर पर एससीईआरटी इसका समन्वय कर रही है।