Loading...

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक हुई आयोजित

PARUL 7 Feb 2024 Edited 7 Feb 1 min read

नई कार्यकारणी का किया गया चयन

HNN/नाहन

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ इकाई सिरमौर नाहन का आज साधारण अधिवेशन आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता त्रिलोक चंद गुप्ता द्वारा की गई। वहीं बैठक का संचालन महासचिव इस्लाम अली द्वारा किया गया। आज के इस अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से आगामी 3 वर्षों के लिए चयन किया गया।

जिसमें त्रिलोक चंद गुप्ता को प्रधान, इस्लाम अली को महासचिव, लक्ष्मी चंद को उप प्रधान, मामचंद भारद्वाज को संयुक्त सचिव, मधुबाला को कोषाध्यक्ष, गिरधारी लाल वर्मा, राम भजन चौहान और रसाल चंद को सदस्य कार्यकारिणी नियुक्त किया गया।

बैठक में त्रिलोक चंद्र गुप्ता ने पिछले 3 वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही सेवानिवृत कर्मचारियों को पहचान पत्र व पेंशन पे ऑर्डर की मुख्य मांगों को मानने के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त संघ की आय व व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।

बैठक में उपस्थित सेवानिवृत कर्मचारियों ने पेंशन सुधार व बढ़ोतरी के लिए मुख्य मांग रखी जिसे संघ द्वारा राज्य कार्यकारिणी को प्रेषित करने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं त्रिलोक चंद गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि जो जिम्मेवारी उन्हें व नई कार्यकारिणी को दी गई है वह उसे पूरी इमानदारी से निभाएंगे।